भारत

पड़ोसी ने की दरिंदगी! मकान में किया रेप, शोर मचाने के बाद लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर भागा आरोपी

jantaserishta.com
7 March 2022 3:07 PM IST
पड़ोसी ने की दरिंदगी! मकान में किया रेप, शोर मचाने के बाद लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर भागा आरोपी
x
जानें मामला।

जालौन: जालौन के उरई में घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की को पड़ोसी बहला-फुसलाकर पास के खंडहर नुमा मकान में ले गया और उसके साथ रेप किया. पीड़िता के शोर मचाने के बाद आरोपी लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र की है. जहां 13 वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक उसे बदनीयती से उठाकर ले गया. आरोपी ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीडि़ता के शोर मचाने के बाद में आरोपी फरार हो गया. खून से लथपथ मासूम की रोती आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर लड़की के पास पहुंची. मां ने बेटी को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए. परिवार वालो ने घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने उरई कोतवाली में तहरीर दी है. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story