भारत
पड़ोसी ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 May 2023 2:21 PM IST

x
अप्राकृतिक यौनाचार किया।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब चार दिन पहले की है। नजीबाबाद थाना प्रभारी (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने कहा, नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पीड़ित के परिवार का पड़ोसी है और अक्सर उनके घर आया जाया करता था।
आरोपी की पहचान तुषार के रूप में हुई। रविवार को, घटना के वक्त किशोर घर बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने से अपने घर ले गया। जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एसएचओ ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़के के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





