भारत
पड़ोसी ने 13 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, बार-बार करता रहा रेप
jantaserishta.com
20 March 2024 10:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद के मुरादनगर में एक 13 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. मंगलवार को पुलिस ने पड़ोसी के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी लड़की के पिता को तब हुई, जब रविवार को तेज पेट दर्द के बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है.
जब लड़की के पिता ने उससे गर्भावस्था के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि जब वह घर पर अकेली रहती थी, तो आरोपी महीनों तक घर आता था और रेप करता रहा. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) नरेश कुमार ने कहा कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी युवती का यौन उत्पीड़न कर रहा था. पीड़ित युवती, क्लास 6 की छात्रा है. घर में विवाद हो जाने और मां के मायके चले जाना के बाद, वह अपने पिता के साथ रहती है.
लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. एसीपी ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





