भारत
OMG! पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, युवक को चिड़िया मारने से रोका था, सदमे में परिवार
jantaserishta.com
12 Feb 2025 11:09 AM IST

x
एयरगन का इस्तेमाल.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में एक युवक ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी को एयरगन से चिड़िया को मारने से रोका था. इस बाद से गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका मोहल्ले की है. यहां रहने वाले 45 वर्षीय उमेश चौहान की उनके ही पड़ोसी सूरज चौहान ने हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज चौहान आए दिन मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता था. घटना के दिन वह एयरगन से चिड़िया मार रहा था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे उमेश चौहान ने उसे ऐसा करने से मना किया. इस बात पर गुस्साए सूरज ने उमेश चौहान के सीने में एयरगन से गोली मार दी.
गोली लगते ही उमेश चौहान जमीन पर गिर गए और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को तुरंत ही अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
हत्या के बाद सूरज चौहान एयरगन को पास के खेत में फेंककर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एयरगन को बरामद किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि विवाद किस बात पर हुआ, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूरज चौहान ने उमेश चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





