भारत
पड़ोसी ने अपहरण कर की मासूम लड़की की हत्या, शव नाले में फेंका
jantaserishta.com
24 May 2024 3:04 PM IST

x
इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला।
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में पड़ोसी ने साढ़े तीन साल की मासूम लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुधवार रात 8:51 बजे कॉल पर सूचना मिली कि कापसहेड़ा इलाके में गली नंबर 9 में एक मासूम लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच सालों से अपने परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रह रही है। बुधवार शाम करीब 6 बजे उसकी साढ़े तीन साल की बेटी को पड़ोसी अनिल ने अगवा कर लिया।"
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया, "लड़की और आरोपी का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला। एक कैमरे में शाम 7:05 बजे आरोपी लड़की के साथ गंदा नाला की ओर जाता हुआ नजर आया। उसी कैमरे में वह शाम करीब 7:25 बजे लड़की के बिना अकेले लौटता हुआ दिखाई दिया।"
पुलिस ने आरोपी अनिल (34) को उसी दिन रात करीब 11:55 बजे कानपुर की ओर जा रही एक बस के अंदर से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने शुरू में अपहरण में किसी भी तरह की भूमिका होने से इनकार किया। लेकिन लगातार पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
डीसीपी ने कहा, "इसके बाद अनिल पुलिस टीम को गुरुग्राम-कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित दलदली नाले पर ले गया, जहां उसने लड़की का शव फेंका था। अंधेरे में एक घंटे से ज्यादा समय तक चले तलाशी अभियान के बाद लड़की का शव नाले से बरामद किया गया।"
डीसीपी ने आगे बताया कि आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी की लोडेड सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और हिरासत से भागने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। क्राइम और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया गया। शव की जांच एफएसएल और क्राइम टीम ने की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह अब न्यायिक हिरासत में है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज़अपहरणहत्यापड़ोसीDelhiDelhi NewsDelhi PoliceCrime NewsKidnappingMurderNeighbor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





