भारत

रात 8 बजे घर में आया था पड़ोसी, महिला का आरोप - नशीली मिठाई खिलाकर किया रेप

Nilmani Pal
13 March 2024 2:08 AM GMT
रात 8 बजे घर में आया था पड़ोसी, महिला का आरोप - नशीली मिठाई खिलाकर किया रेप
x
पढ़े पूरी खबर

मैनपुरी। मैनपुरी में बहन के पड़ोसी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दिया। घटना के समय विवाहिता का पति और उसकी सास गांव से बाहर थे। एसपी के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तारी को पुलिस जुट गई है। बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 9 मार्च की रात 8 बजे वह अपने घर पर थी। तभी इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम विरौंदी निवासी अवधेश पुत्र हरीकिशन उसके घर आया। वह उसकी बड़ी बहन का पड़ोसी है।

आरोपी ने घर आकर उसे नशीली मिठाई खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए। सुबह उसे होश आया तो वह अर्धनग्न कमरे में पड़ी थी। आरोपी भाग चुका था। घटना के समय उसकी सास और पति गांव से बाहर थे। उसने अपने पति को फोन से जानकारी दी। 11 मार्च को वह शिकायत लेकर थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला की तहरीर पर बिछवां पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी चुनीश त्यागी ने बताया कि मामला देर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी।

Next Story