भारत

पड़ोसी ने दिनदहाड़े लड़की पर किया तलवार से वार, VIDEO देखें

jantaserishta.com
6 Oct 2023 9:24 AM IST
पड़ोसी ने दिनदहाड़े लड़की पर किया तलवार से वार, VIDEO देखें
x
हालत गंभीर.
गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक मुस्लिम पड़ोसी ने सरेराह किशोरी पर तलवार से वार कर दिया। घटना गुरुवार शाम लगभग चार बजे की है। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी तलवार लहराता हुआ फरार हो गया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको देखते हुए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एहतियातन मोदीनगर के साथ निवाड़ी और भोजपुर से भी पुलिस बल बुलाकर कॉलोनी में तैनात किया गया है।
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि दिव्या (16) पर उसके पड़ोस में रहने वाले शौकीन ने हमला किया है। नौवीं में पढ़ने वाली दिव्या घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, तभी आरोपी आया और उस पर तलवार चला दी। सिर में तलवार लगने से वह गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके शरीर पर कई वार किए।
उन्होंने बताया कि शौकीन का पत्‍नी से झगड़ा चल रहा है और वह लंबे समय से अकेला ही रह रहा है। हमले के बाद भागते हुए शौकीन सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शौकीन दिव्या के घर आता-जाता था। पीड़िता को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story