भारत

नेहरू ने अपनी छवि बचाने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदा, भाजपा का आरोप

jantaserishta.com
16 Nov 2022 12:39 PM IST
नेहरू ने अपनी छवि बचाने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदा, भाजपा का आरोप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| 16 नवंबर को देश भर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। मीडिया, मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी के प्रतीक 16 नवंबर के दिन भारतीय जनता पार्टी ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर अपनी छवि को बचाने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का आरोप लगाया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नेहरू पर अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का आरोप लगाते हुए कहा कि, 1959 में जवाहर लाल नेहरू ने ' द हार्ट ऑफ इंडिया' को बैन कर दिया। यह किताब भारतीय ब्यूरोक्रेसी पर व्यंग्य था।
भाजपा ने 1964 में एक और किताब पर बैन लगाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा, 1964 में किताब 'एन एरिया ऑफ डार्कनेस' पर बैन लगा दिया गया। इस किताब में नॉयपॉल ने भारत की सामाजिक व आर्थिक प्रगति पर सवाल उठाए थे।
नेहरू पर निशाना साधने के बहाने भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस की पिछली सरकारों और उन सरकारों के मुखियाओं (प्रधानमंत्री) पर राजनीतिक हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया कि कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story