भारत

चिकित्सा विभाग की लापरवाही, शौचालय के ऊपर चार दिनों से रखा है पोलियों का डब्बा

jantaserishta.com
2 March 2022 7:04 PM IST
चिकित्सा विभाग की लापरवाही, शौचालय के ऊपर चार दिनों से रखा है पोलियों का डब्बा
x
पढ़े पूरी खबर

उदयपुर: राजस्थान ही नहीं पूरा देश पोलियों मुक्त होने के बाद चिकित्सा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियों अभियान में झाडोल उपखंड मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग की घोर से लापरवाही सामने आई है. झाडोल मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड पर बने शौचालय के ऊपर पिछले 4 दिनों से गंदगी के बीच एक आइस पैक कंटेनर लावारिस हालत में पड़ा हुआ है.

बस स्टैंड के कुछ जागरूक व्यापारियों की जब इस पर नजर पड़ी तो धीरे-धीरे व्यापारियों का मजमा लग गया. चिकित्सा विभाग की इस लापरवाही पर वहां मौजूद व्यापारियों सहित ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
वहीं आइस पैक के डिब्बे की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से जब चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी मिली तो विभाग के बीसीएमओ डॉ. धर्मेंद्र गरासिया पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए झाडोल सीएससी प्रभारी पर लापरवाही होने की बात कही.
जब इस मामले पर झाडोल सीएसई इंचार्ज डॉक्टर रमेश कटारा से बात हुई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना करते हुए बताया की आइस पैक कंटेनर झाडोल सीएससी क्षेत्र का नहीं होना बताया. इन्होंने भी पल्ला झाड़ दिया. इधर विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहें पर सूचना के बावजूद 2 घंटे तक आइस पैक कंटेनर को नहीं उठाना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story