भारत
प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, महिला की मौत
jantaserishta.com
23 March 2026 10:13 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
बलिया: यूपी के बलिया में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यहां तक कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी डाक्टरों ने मौत की बात छिपाकर रखी. फिलहाल जिला प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है.
जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली की रहने वाली अनिशा पांडे को पेट में पथरी की शिकायत थी. जिसके ऑपरेशन के लिए वो यहां बने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी. अस्पताल के डाक्टर द्वारा ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.
मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ हाथापाई भी करने लगे. परिजन का कहना है कि 2 एमएम की पथरी थी. डॉक्टरों ने कहा कि लेजर से ऑपरेशन हो जायेगा. बाद में बोले कि इनको मेदांता लेकर जाइये और उनकी मौत कि बात भी छिपाई.
वहीं महिला कि मौत और हंगामे के बाद जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. जिला प्रशासन का कहना है कि महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए लाया गया था. ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई. जो भी तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





