भारत
BIG BREAKING: NEET-UG काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित की गई
jantaserishta.com
6 July 2024 1:06 PM IST

x
NEET UG counselling: नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है, जो आज से शुरू होने वाली थी. हालांकि नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करने वाली मेडिकल काउंसिल कमीशन (MCC) की ओर से अभी काउंसलिंग स्थगित करने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है. कमीशन जल्द ही नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी जा सकती है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को अदालत की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं. शीर्ष अदालत 8 जुलाई को कई याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है, जिनमें 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं.
इससे पहले एक याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन बेंच ने इससे इनकार कर दिया था. बेंच ने कहा था कि हम ऐसा नहीं कर रहे हैं. अगर परीक्षा जारी रही तो काउंसलिंग भी जारी रहनी चाहिए, चिंता न करें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





