भारत
नीट-यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 11 मार्च तक बढ़ी, इल्तीजा मुफ्ती ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
9 March 2026 8:43 AM IST

x
श्रीनगर: कश्मीर के 'नीट' उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 मार्च तक बढ़ा दी है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रवक्ता इल्तीजा मुफ्ती ने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी।
इस्तीजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कश्मीर के नीट कैंडिडेट्स के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि नीट रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 11 मार्च तक बढ़ा दी गई है। 'राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी' और शिक्षा मंत्रालय का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने पूरे कश्मीर में मोबाइल नेटवर्क पर बहुत ज्यादा रोक लगाने पर विचार किया। एप्लिकेंट्स को शुभकामनाएं।"
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कश्मीर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2जी स्पीड तक सीमित कर दी गई थीं। इससे छात्रों को ओटीपी वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और फॉर्म सबमिशन में भारी परेशानी हो रही थी। कई छात्रों ने शिकायत की कि हाई-स्पीड इंटरनेट न होने से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।
इससे पहले 6 मार्च को जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री साकिना इतु ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर डेडलाइन बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि कश्मीर डिवीजन के छात्रों को इंटरनेट स्पीड की कमी के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने अनुरोध किया था कि सभी योग्य उम्मीदवारों को मौका मिले।
कश्मीर में इंटरनेट प्रतिबंधों की वजह से छात्र संगठनों ने भी आवाज उठाई थी। एआईएमएसए जैसे संगठनों ने एनटीए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि ओटीपी फेलियर और धीमी स्पीड के कारण वे फॉर्म नहीं भर पा रहे थे।
एनटीए ने मूल रूप से नीट-यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से शुरू किया था और मूल डेडलाइन 8 मार्च रात 9 बजे तक थी। फीस पेमेंट की अंतिम समयसीमा 11:50 बजे रखी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





