
x
22 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Delhi दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
एनटीए के अनुसार, नीट-यूजी 2026 परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि विदेशों में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा 95 हजार से अधिक कमरों में कराई जाएगी।
परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर मॉनिटर की जाएगी। इसके अलावा, नकल रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं, जिनमें ईसीआईएल और बीईएल द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरण शामिल हैं।
एनटीए ने बताया कि अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इस बार बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम को और मजबूत किया गया है। देशभर में 38,795 फ्रिस्किंग कर्मियों और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
एजेंसी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक जैसी अफवाहों से दूर रहें। एनटीए ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित परीक्षा को कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है।
TagsNEET UG 2026NTA Exam UpdateNEET Re Exam 2026National Testing AgencyNEET Security ArrangementsExam Centres IndiaNEET CCTV MonitoringExam Fraud PreventionNEET Latest NewsEducation News IndiaMedical Entrance ExamNEET CandidatesPaper Leak ControversyNTA GuidelinesExam Transparency IndiaNTA एग्जाम अपडेटNEET री एग्जाम 2026नेशनल टेस्टिंग एजेंसीNEET सिक्योरिटी अरेंजमेंटएग्जाम सेंटर्स इंडियाNEET CCTV मॉनिटरिंगएग्जाम फ्रॉड प्रिवेंशनNEET लेटेस्ट न्यूज़एजुकेशन न्यूज़ इंडियामेडिकल एंट्रेंस एग्जामNEET कैंडिडेट्सपेपर लीक कॉन्ट्रोवर्सीNTA गाइडलाइंसएग्जाम ट्रांसपेरेंसी इंडिया
Next Story





