भारत

NEET-PG Reservation: काउंसलिंग का रास्ता साफ, 27% OBC आरक्षण को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

jantaserishta.com
7 Jan 2022 10:56 AM IST
NEET-PG Reservation: काउंसलिंग का रास्ता साफ, 27% OBC आरक्षण को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात
x

NEET OBC Reservations: सुप्रीम कोर्ट ने आज NEET PG काउंसिलिंग पर आदेश दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने 27% OBC और 10% आर्थिक कमज़ोर वर्ग आरक्षण को मंजूरी दे दी है. केंद्र ने 27% OBC और 10% आर्थिक कमज़ोर वर्ग आरक्षण को सही ठहराते हुए काउंसिलिंग शुरू करने की अनुमति मांगी थी. वहीं याचिकाकर्ताओं ने नई आरक्षण नीति पर रोक की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''हमारे सामने दलील दी गई कि इस साल से लागू की गई आरक्षण नीति असंवैधानिक है. हमने EWS की सीमा 8 लाख रुपए रखने पर जवाब मांगा. अक्टूबर में सवाल पूछा गया था. केंद्र ने 25 अक्टूबर को काउंसिलिंग रोक दी. 28 अक्टूबर को कहा कि दीवाली के बाद सुनवाई हो. 25 नवंबर को नीति की समीक्षा की बात कही और एक महीने का समय मांगा.''
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''अब बताया है कि कमिटी ने इस साल यही व्यवस्था रखने की सिफारिश की है. हमने सभी पक्षों को सुना. मामले में एक विस्तृत अंतरिम आदेश की ज़रूरत है. EWS का पैमाना तय करने में कुछ समय लगेगा. OBC आरक्षण को हम मंजूरी दे रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि काउंसिलिंग तुरंत शुरू करने की ज़रूरत है, इसलिए 10 प्रतिशत EWS आरक्षण हो. मार्च के तीसरे हफ्ते में पांडे कमिटी की सिफारिश (8 लाख) की वैधता पर सुनवाई होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story