भारत
बिजली गुल होने से NEET पीजी परीक्षा प्रभावित, 5 सितंबर को फिर होगा एग्जाम
jantaserishta.com
30 Aug 2026 1:55 PM IST

x
हंगामा हुआ.
जयपुर: जयपुर के सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बाधित होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बीच बिजली गुल होने से नाराज अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया और केंद्र प्रशासन से बिजली व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा। अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा प्रभावित होने की आपत्ति भी दर्ज कराई गई।
मामला बढ़ने के बाद प्रशासन ने प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है। एडीएम सिटी के अनुसार, सीतापुरा स्थित इसी परीक्षा केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे फिर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थियों को नए री-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से केंद्र अधीक्षक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है और मामले की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा रही है।
देशभर में रविवार को नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 72 हजार 183 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जयपुर जिले में परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे।
प्रशासन के आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में कई तरह की पाबंदियां लागू की गईं थी। यह आदेश सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी था। इस दौरान ई-मित्र, फोटोकॉपी सेंटर और साइबर कैफे बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई थी।
इसके अलावा 300 मीटर के दायरे में कोचिंग संस्थानों के संचालन के साथ लाउडस्पीकर और डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। परीक्षा केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से संदिग्ध गतिविधियों और अनावश्यक भीड़ पर विशेष निगरानी रखी गई।
परीक्षा से संबंधित अफवाहों को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, सीतापुरा केंद्र पर बिजली व्यवस्था बाधित होने की घटना ने परीक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए। अब प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे दोबारा होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





