भारत

NEET-PG Exam 2021: NEET-PG परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

jantaserishta.com
3 May 2021 3:39 PM IST
NEET-PG Exam 2021: NEET-PG परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना
x

फाइल फोटो 

NEET-PG Exam 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना महामारी संकट और मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नीट-पीजी परीक्षा कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के अनुसार, एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों की सेवा हल्के कोविड-19 लक्षण वाले परीजों की मॉनिटरिंग के लिए ली जाएगी। बीएससी (नर्सिंग)/जीएनएम पास नर्सों की सेवाएं सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में फुल-टाइम नर्सिंग ड्यूटी के लिए ली जाएंगी।
इसके साथ ही मेडिकल कर्मचारी जिन्हों ने कोविड-19 ड्यूटी के 100 दिन पूरे कर लिए हैं उन्हें आने वाली सरकारी नौकरी की भर्तियों में प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल इंटर्न की ड्यूटी भी कोविड मैनेजमेंट में सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में लगाई जाएगी।
इसके साथ ही मेडिकल कर्मचारी जिन्होंने ने कोविड-19 ड्यूटी के 100 दिन पूरे कर लिए हैं उन्हें आने वाली सरकारी नौकरी की भर्तियों में प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल इंटर्न की ड्यूटी भी कोविड मैनेजमेंट में सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में लगाई जाएगी।
इसके अलावा 100 दिन कोरोना (COVID-19) ड्यूटी पूरी करने वाले कर्मचारियों को प्रधानमंत्री कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान (Prime Minister's Distinguished Covid National Service Samman) भी दिया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story