भारत

NEET पास छात्र ने की आत्महत्या

Subhi
24 Sept 2025 7:04 AM IST
NEET पास छात्र ने की आत्महत्या
x
छात्र ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र: 19 वर्षीय अनुराग अनिल बोरकर ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने हाल ही में NEET परीक्षा पास की थी. पुलिस के मुताबिक, युवक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि वह मेडिकल की पढ़ाई नहीं करना चाहता, बल्कि बिजनेस करना चाहता है.

जानकारी के मुताबिक, अनुराग चंद्रपुर के सिंदेवाही तालुका के नवरगांव का निवासी था. उसने NEET परीक्षा में OBC श्रेणी में 1475वीं रैंक हासिल की थी और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मेडिकल कॉलेज में MBBS में दाखिले की तैयारी कर रहा था. परिवारवालों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी मेधावी था, लेकिन मेडिकल लाइन को लेकर उसकी दिलचस्पी नहीं थी.


Next Story