
x
देशभर में छापेमारी, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
Delhi दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और मुख्य आरोपी प्रो. शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। वह लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक हैं, जिसकी कई शाखाएं संचालित हैं और जहां नीट यूजी की तैयारी कराई जाती है।
जांच के दौरान उनके इंस्टीट्यूट और आवास पर छापेमारी में रसायन विज्ञान का एक प्रश्न बैंक बरामद हुआ, जिसमें कथित तौर पर वही प्रश्न पाए गए जो 3 मई को हुई नीट परीक्षा में पूछे गए थे। पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देश के अलग-अलग हिस्सों में पांच स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है।
यह मामला 12 मई 2026 को शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसियों के अनुसार जांच में रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पेपर लीक के स्रोतों का पता लगाने का दावा किया गया है, और इसमें कुछ बिचौलियों की भूमिका भी सामने आई है। मामले की जांच अभी जारी है।
Next Story





