भारत

प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया

Admindelhi1
10 April 2024 9:28 AM GMT
प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया
x
केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने अब से कुछ देर पहले अपने 7 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार बलिया से नीरज शेखर को पार्टी ने टिकट दिया है। इलाहबाद (प्रयागराज) से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। गाजीपुर से पारसनाथ राय, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, और मछलीशहर से बीपी सरोज का टिकट पार्टी ने फाइनल किया है।

Next Story