भारत
CDS अनिल चौहान ने तीनों सेवाओं के बीच एकीकरण बढ़ाने की रूपरेखा और इससे होने लाभों पर चर्चा की
jantaserishta.com
21 April 2023 9:31 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में आईएएफ कमांडरों के सम्मेलन (एएफसीसी) में शामिल हुए। यहां उन्हें भारतीय वायुसेना की परिचालन संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन में उपस्थित भारतीय वायुसेना के कमांडरों से बात करते हुए सीडीएस ने स्वदेशीकरण बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए बेड़े के रखरखाव के लिए एक स्पष्ट मार्ग तैयार करने की जरूरत पर प्रकाश डाला। जनरल अनिल चौहान ने तीनों सेवाओं के बीच एकीकरण बढ़ाने की रूपरेखा और इससे होने लाभों पर भी चर्चा की।
बुधवार को शुरू हुए इस साल के तीन दिवसीय एयरफोर्स कम्युनिकेशन कमांड (एएफसीसी) का विषय 'बियॉन्ड बाउंड्रीज रोबस्ट फाउंडेशन' है। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में गत वर्ष और भविष्य की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सरकारी संगठनों और शिक्षाविदों के विचार आमंत्रित किए जाते हैं, जिन पर सेना प्रमुखों और नौसेना कर्मियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाता है।
वहीं दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस-23 में भाग लेने जा रही है। इस अभ्यास का संचालन ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस में 24 अप्रैल से 04 मई तक किया जाएगा। भारतीय वायुसेना चार एसयू-30 एमकेआई तथा दो सी-17 विमानों के साथ भाग लेगी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, तालमेल और अंत पारस्परिकता में वृद्धि करना है। यह अभ्यास यथार्थवादी युद्ध परिदृश्य में संचालित किया जाएगा, जिसमें वायु तथा सतह परिसंपत्तियों के विविध प्रकार शामिल रहेंगे। यह भाग लेने वाले दलों को एक दूसरे की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि उपलब्ध कराते हुए पेशेवर पारस्परिक क्रियाओं में शामिल होने में भी सक्षम बनाएगा।
Tagsचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफसीडीएस अनिल चौहानअनिल चौहानवायुसेनाChief of Defense StaffCDS Anil ChauhanAnil ChauhanAir Force
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





