
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। धीरे धीरे पोलिंग सेंटर पर मतदान करने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों सहित युवाओं में भी मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक 4 बजे तक दिल्ली में लगभग 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक 4 बजे तक दिल्ली की सभी सीटों पर लगभग 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह से ही दिल्ली के अलग अलग पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंच रहे हैं। खासतौर से महिलाओं, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।
साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53 फीसदी मतदान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए रविवार को मतदान किया जा रहा है। नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर है। भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है। वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





