भारत
नस काटकर नहर में कूदे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया, बने देवदूत
jantaserishta.com
9 Jun 2023 11:40 AM IST

x
सकुशल बचाकर पुलिस को सौंप दिया।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद की मुरादनगर गंगनहर में डूबे छात्र को खोज रही एनडीआरएफ टीम ने एक दूसरे युवक की जान बचा ली। हाथ की नस काटकर ये युवक नहर में कूद गया था, तभी सर्च ऑपरेशन कर रहे एनडीआरएफ जवानों की नजर इस पर पड़ गई और तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। वहीं डूबे छात्र का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। कस्बा मोदीनगर निवासी 17 वर्षीय माधव उर्फ यश बुधवार को चार दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर पर नहा रहा था। इस दौरान वो गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पुलिस-प्रशासन की सूचना पर गुरुवार सुबह सवा 8 बजे एनडीआरएफ टीम ने मुरादनगर गंगनहर में छात्र की तलाश में ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने नहर में करीब 12 किलोमीटर सर्च किया, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला।
एनडीआरएफ अपने ऑपरेशन में लगी थी, इसी दौरान उसकी नजर आत्महत्या की मंशा से नहर में छलांग लगाते युवक पर पड़ी। सब इंपेक्टर ललित स्नेही और रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ के सिपाही लोकेश, योगेश चंदन पांडेय, प्रदीप शुक्ला और शिशुपाल तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर में डूब रहे युवक को सकुशल बचाकर पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार 25 वर्षीय युवक का नाम गोस्वामी है, जो मौजपुर दिल्ली का रहने वाला है और घरेलू विवाद के बाद हाथ की नस काटकर आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गया था। अगर एनडीआरएफ टीम एक-दो मिनट और देर करती तो ये युवक डूब सकता था। एनडीआरएफ टीम ने घायल युवक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और परिजनों को सूचना दी। दिल्ली से परिजन थाना मुरादनगर पर आए और गोस्वामी को साथ ले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





