भारत
नागालैंड में जीत की ओर बढ़ रहा एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन
jantaserishta.com
2 March 2023 1:36 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के रुझानों के मुताबिक नागालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एनडीपीपी एक सीट पर जीत के साथ 24 पर आगे चल रही है और इसकी सहयोगी बीजेपी 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 23 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि 59 सीटों पर चुनाव हुआ था।
कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई है और एनसीपी से काफी पीछे है जो पांच सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (आरवी) तीन सीटों पर आगे चल रही है।
नागालैंड के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 59 पर सोमवार को विधानसभा चुनाव हुए, जहां 13.16 लाख में से 85.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।
नागालैंड में, सत्तारूढ़ भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी को उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार खेकाशे सुमी द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।
Tagsनागालैंडएनडीपीपी-बीजेपी गठबंधनचुनाव आयोगचुनावnagalandndpp-bjp allianceelection commissionelections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





