भारत
सरोजिनी नगर मार्केट में आधी रात को चला एनडीएमसी का बुलडोजर
jantaserishta.com
18 May 2025 9:33 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की सबसे चर्चित और सस्ती मार्केटों में शामिल सरोजिनी नगर मार्केट में शनिवार-रविवार रात 12.30 बजे एनडीएमसी ने बुलडोजर चलाया। एनडीएमसी की यह कार्रवाई अवैध रूप से बनाई दुकानों पर हुई है। वहीं, एनडीएमसी की इस कार्रवाई पर दुकानदारों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के वैध दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि आधी रात को एनडीएमसी की ओर से तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई में बड़ी दुकानों और मिनी मार्केट्स को नुकसान पहुंचा है, यहां तक कि छतें भी तोड़ दी गई हैं। आधी रात को यह कैसी कार्रवाई हो रही है? एनडीएमसी को कोई कार्रवाई करनी थी तो नोटिस दे सकते थे। लेकिन, बिना नोटिस के यह कार्रवाई कितनी ठीक है? एनडीएमसी की इस कार्रवाई के विरोध में हम रविवार को मार्केट बंद रखेंगे। वहीं, अन्य दुकानदारों का कहना है कि एनडीएमसी की ओर से जो कार्रवाई की गई, उससे हमारी दुकानों को नुकसान हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि एनडीएमसी की ओर से इस कार्रवाई में करीब 500 दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। बता दें कि सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां पर दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर से भी लोग कपड़े की खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार-रविवार को यहां पर लोगों की भारी भीड़ होती है। यहां पर नियमित दुकानों की आड़ में पटरी पर भी भारी संख्या में दुकानें संचालित होती हैं, जिससे यहां पर भीड़-भाड़ काफी ज्यादा होती है।
मार्केट एसोसिएशन की ओर से पटरी पर सजने वाली दुकानों के खिलाफ कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन, पटरी पर लगने वाले बाजार कम होने की जगह इनकी तादाद बढ़ी। वहीं, एनडीएमसी के हवाले से बताया गया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एनडीएमसी की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





