भारत
एक बार फिर मोदी सरकार: एनडीए का आंकड़ा 411 तक...ओपिनियन पोल ने सभी को किया हैरान
jantaserishta.com
15 March 2024 8:16 AM IST

x
जानें कांग्रेस का हाल?
नई दिल्ली: NDA के लिए 400 पार का नारा दे रही भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। खास बात है कि पहली बार है जब किसी सर्वे में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
नेटवर्क18 के मेगा ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए 411 सीटें जीत सकता है। लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 है। हालांकि, 370 सीटें जीतने का दावा कर रही भाजपा अपने लक्ष्य से पीछे रह सकती है। ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा इस चुनाव में 350 सीटें जीत सकती है।
खास बात है कि अगर ऐसा हुआ, तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा 47 सीटें ज्यादा अपने नाम करेगी।
कहां कितनी सीटें
सर्वे के मुताबिक, एनडीए उत्तर प्रदेश की 80 में से 77, मध्य प्रदेश में 28, छत्तीसगढ़ में 10, बिहार में 38 और झारखंड में 12 सीटें अपने नाम कर सकता है। गठबंधन कर्नाटक में 25, तमिलनाडु में 5 और केरल में 2 सीटों पर भी जीत हासिल कर सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कई राज्यों में एनडीए का ग्राफ बढ़ने के आसार हैं।
इनमें ओडिशा में 13, पश्चिम बंगाल में 25, तेलंगाना में 8 आंध्र प्रदेश में 18 सीटें जीत सकती है। गुजरात में एनडीए को सभी 26 सीटों पर जीत मिल सकती है।
विपक्षी गठबंधन INDIA का क्या होगा
ओपिनियन पोल के अनुसार, विपक्षी गठबंधन INDIA को 105 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ 49 सीटें ही आने के आसार हैं। खास बात है कि साल 2014 में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा था। तब पार्टी ने 44 सीटें अपने नाम की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





