भारत

Lok Sabha Election Result 2024: रुझानों में NDA का शतक, इंडिया गठबंधन पीछे

jantaserishta.com
4 Jun 2024 8:27 AM IST
Lok Sabha Election Result 2024: रुझानों में NDA का शतक, इंडिया गठबंधन पीछे
x
राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए काफी आगे है. अब तक 277 लोकसभा सीटों से शुरुआती रुझान आ चुके हैं. इन रुझानों में एनडीए 182 सीटों से तो इंडिया गठबंधन 85 सीटों से आगे हैं. अन्य 10 सीटों पर आगे है. तिरुवनंतपुरम में खूब उठा-पटक देखने को मिल रहा है. शशि थरूर कभी आगे चले जा रहे हैं तो कभी पीछे. रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.

रुझान में अमृतसर सीट से भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत संधू आगे हैं. तमिलनाडु की तूतीकोरिन सीट से डीएमके की कनिमोझी आगे चल रही हैं. गुना में BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे हैं. पूर्वोत्तर में शुरुआती रुझानों के अनुसार, एसकेएम उम्मीदवार इंद्र हैंग सुब्बा सिक्किम में आगे चल रहे हैं. एनडीए इस वक्त 122 सीटों पर आगे है. इंडिया ब्लॉक 75 सीटों पर बढ़त बनाए है. अन्य 9 सीटों पर आगे हैं.
करनाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे चल रहे हैं. शुरुआती रुझान में एनडीए 100 के पार हो गया है. इंडिया ब्लॉक 61 सीटों पर आगे हैं. अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story