भारत
NDA की बड़ी जीत: महागठबंधन में हाहाकार, फेल हो गई तेजस्वी की स्ट्रैटजी, लालू परिवार से कोई विधायक नहीं बनेगा?
jantaserishta.com
14 Nov 2025 3:39 PM IST

x
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई भी सदस्य इस बार विधायक नहीं बनेगा?
Raghopur Election Results 2025: बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में एक राघोपुर भी है. यहां से राजद के नेता, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव मैदान में हैं, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव चुनौती दे रहे हैं. कई राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी पीछे चल रहे हैं.
तेजस्वी ने सतीश कुमार यादव को 2020 के चुनाव में भी हराया था लेकिन सतीश ने इसी सीट पर 2010 में राबड़ी देवी को 13,006 वोटों से पटखनी दे चुके हैं। उस जीत के बाद वे इलाके में एक मजबूत नेता के रूप में उभरे थे। हालांकि उस समय वे जदयू के टिकट पर लड़े थे, लेकिन इस बार उन्हें एनडीए की ओर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है। 2025 के इस चुनाव में राघोपुर का मुकाबला बेहद प्रतिष्ठा का बन गया है. एक ओर लालू यादव परिवार की परंपरागत सीट, तो दूसरी ओर भाजपा की साख दांव पर है।
26 में से 13 राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद बीजेपी के सतीश कुमार को कुल 51708 वोट मिले और तेजस्वी को 47300 वोट मिले. तेजस्वी 4408 वोट से पीछे चल रहे हैं.
Tagsबिहार चुनाव 2025 मतगणनाबिहार चुनावबिहार चुनाव रिजल्टबिहार चुनाव रिजल्ट 2025Bihar Election 2025 Vote CountingBihar ElectionBihar Election ResultBihar Election Result 2025बीजेपीBJPएनडीएजेडीयूNDAJDUमहागठबंधनGrand Allianceतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





