भारत

बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए: गुरु प्रकाश पासवान

jantaserishta.com
10 Nov 2025 4:45 PM IST
बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए: गुरु प्रकाश पासवान
x
पटना: भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए के पक्ष में माहौल है और दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए अगली सरकार बना रही है।
पासवान का यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार में 122 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा नेता ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि पहले चरण में महिलाओं ने दिखाया था कि यह बस आगाज है, दूसरे चरण में अंजाम दिया जाएगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।
शशि थरूर के मामले पर उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा है। वे एक 'गिरोह' बन गए हैं और उसी की तरह काम करते हैं। इस पार्टी में उसके लिए जगह है जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की परिक्रमा करे। पराक्रम करने वालों की कांग्रेस पार्टी में जरूरत नहीं है।
जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यहां पर धारा 370 निरस्त करने के बाद विकास की एक अद्भुत लहर है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। भाजपा सरकार तो नहीं बना पाई, लेकिन जनता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बिहार की गायघाट घटना पर उन्होंने कहा कि दलित समुदाय से आने वाले 70 वर्षीय शंकर पासवान की राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पार्टी क्या चाहती है? राष्ट्रीय जनता दल अपराध, भय, भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतिनिधित्व करता है। हाल ही में हमने एक घटना देखी, जहां मंच पर एक राजद उम्मीदवार की मौजूदगी में, एक नाबालिग बच्चे से कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में माइक्रोफोन के जरिए घोषणाएं करवाई गईं।
राजद के लोग बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन सत्ता के आसपास भी उन्हें नहीं भटकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत समझदार है। बिहार की सत्ता में महागठबंधन कभी वापसी नहीं कर सकती है। बिहार की जनता को सुशासन और विकास पसंद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story