भारत
एनडीए दो तिहाई बहुमत से बिहार में सरकार बनाएगी: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
17 Oct 2025 11:48 AM IST

x
पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने चुनाव शुरू होने से पहले ही अपना असली चेहरा उजागर कर दिया। सीट बंटवारे के दौरान उनके मूल्य और इरादे स्पष्ट हो गए। यह गठबंधन बिहार के भविष्य में सकारात्मक योगदान नहीं दे सकता।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा है और एनडीए को जनता का भारी समर्थन प्राप्त होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए जायसवाल ने कहा कि अमित शाह ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग मतदाता सूची की जिम्मेदारी संभालेगा। केवल भारतीय नागरिक ही मतदाता बनने के योग्य हैं। किसी भी विदेशी को यहां वोट देने का अधिकार नहीं है।
पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद जायसवाल ने बताया कि बैठक में तीन से चार घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न स्थानों से यह जानकारी ली गई कि कितने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
जायसवाल ने बताया कि पीएम के 10 कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिनमें रैलियां और अन्य आयोजन शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की एकजुटता और विकास के एजेंडे के साथ बिहार की जनता फिर से गठबंधन को सत्ता सौंपेगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में आयोजित कराए जा रहे हैं। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





