भारत

160 सीट जीतकर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी: जीतन राम मांझी

jantaserishta.com
10 Nov 2025 1:04 PM IST
160 सीट जीतकर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी: जीतन राम मांझी
x
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए 160 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। जीतन राम मांझी का यह बयान उस वक्त आया है जब, बिहार में 122 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा।
गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में हमारे एनडीए के 160 उम्मीदवार जीतेंगे और हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। पहले चरण की बंपर वोटिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इतिहास बनाया और इसमें लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है और वे नीतीश कुमार का पुरजोर समर्थन करती हैं।
नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए मांझी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है, चाहे वह शिक्षा हो, नौकरी में आरक्षण हो, पुलिस भर्ती हो या बुजुर्गों के लिए 1,100 रुपए मासिक पेंशन हो। नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के लिए सराहनीय कार्य किया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने स्वरोजगार के उद्देश्य से महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई। महिलाओं को विश्वास है कि नीतीश कुमार उनके हित के बारे में सोचते हैं। इसलिए, 11 नवंबर को 122 सीटों पर महिलाएं एनडीए पक्ष के उम्मीदवारों को वोट करेंगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने ही बिहार को विकास, सुशासन और समृद्ध बनाने का काम किया है इसलिए बिहार की जनता ने एनडीए को फिर से लाने का मन बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों का यह नतीजा है कि बिहार कट्टा उठाने के काल खंड से कंप्यूटर चलाने के काल खंड में प्रवेश कर चुका है। अब बिहार की जनता ने सोच लिया है कि 'जंगलराज रिटर्न्स' की जगह 'सुशासन गो ऑन' को सत्ता में लाना है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान वे जिन भी विधानसभाओं में गए। जन-जन के उत्साह ने एक ही बात बताई है कि बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story