भारत

Lok Sabha Chunav Results 2024: NDA ने 'INDIA' पर बनाई बढ़त, बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब

jantaserishta.com
4 Jun 2024 8:44 AM IST
Lok Sabha Chunav Results 2024: NDA ने INDIA पर बनाई बढ़त, बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब
x
कौन कहां आगे चल रहा है?
Lok Sabha Election Results 2024: वाराणसी में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी आगे हैं. पूर्णिया सीट से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं. गोरखपुर शहर विधानसभा में पहले रुझान में बीजेपी के रवि किशन आगे चल रहे हैं. फतेहपुर में पोस्टल बैलेट में बीजेपी से साध्वी निरंजन ज्योति आगे चल रही हैं. सपा प्रत्यासी नरेश उत्तम पटेल पीछे. इस वक्त एनडीए की डबल सेंचुरी हो गई है. 227 सीट पार हो गया है. इंडिया ब्लॉक 136 सीटों पर आगे है. दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे हैं.
पंजाब की लुधियाना सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग आगे चल रहे हैं. गौतमबुद्ध नगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के महेश शर्मा आगे. नागपुर में पोस्टल बैंलेट मतगणना में बीजेपी के नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, इंदौर, खजुराहो, गुना, रतलाम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे है. राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा उमीदवार पुरषोत्तम रूपाला 16 हजार मतों से आगे. जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं. ओडिशा की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. अमरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के भरत सूतरिया पहले राउंड के बाद आगे चल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story