भारत

गुजरात में जीत की खुशी में जिमखाना क्लब में एनडीए सांसदों का डिनर, पीएम भी हो सकते हैं शामिल

jantaserishta.com
20 Dec 2022 10:18 AM IST
गुजरात में जीत की खुशी में जिमखाना क्लब में एनडीए सांसदों का डिनर, पीएम भी हो सकते हैं शामिल
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात के विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के जिमखाना क्लब में आज एनडीए के सभी सांसदों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस डिनर में शामिल हो सकते हैं। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एनडीए के सभी सांसदों को मंगलवार को दिल्ली के जिमखाना क्लब में डिनर के लिए आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि लोक सभा और राज्य सभा के एनडीए के सभी सांसदों को अपनी पत्नी/पति के साथ डिनर में आने के लिए न्योता दिया गया है।
दरअसल अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने में कामयाब हो चुकी भाजपा इस जीत को 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के संकेत के तौर पर प्रचारित और स्थापित करना चाहती है। शायद इसलिए गुजरात की जीत का जश्न एनडीए के सभी सांसदों के साथ मनाने के लिए इस डिनर बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले बुधवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विजय का श्रेय गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को देते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story