भारत

एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर लोकतंत्र का अपमान करने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
11 Feb 2026 2:45 PM IST
एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर लोकतंत्र का अपमान करने का लगाया आरोप
x
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी सांसदों के स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है। एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। जिस तरह से वे एक के बाद एक मुद्दे को लेकर शोर कर रहे हैं, वह देश के लिए सही नहीं है।
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और अभद्रता की। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।"
भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा, "लोकसभा का अध्यक्ष पद बहुत सम्मानित होता है। जब से ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं, वे कभी भाजपा की किसी बैठक में नहीं आए ताकि उनकी निष्पक्षता बनी रहे। उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं जो सही नहीं हैं। विपक्ष को इस तरह से लोकतंत्र और लोकसभा अध्यक्ष का अपमान नहीं करना चाहिए।"
संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रकाशक और पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कह दिया कि किताब नहीं छपी है। राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। अब वह किताब को लेकर आए हैं, जिस पर शोर कर रहे हैं और भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, जो सही नहीं है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। जब नरवणे और प्रकाशक ने भी कह दिया कि किताब अप्रकाशित है, स्पीकर भी बार-बार यही कह रहे थे कि आप अप्रकाशित पुस्तक का उद्धरण नहीं दे सकते। ये सनसनी फैलाने के लिए ये सारी बातें कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं।"
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "राहुल गांधी कल्पना में जीते हैं। वे प्रतिष्ठा की हानि करने का प्रयास करते हैं। हम हमारे देश के नेतृत्व को पहचानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कोई इस प्रकार की बात करता है तो यह निंदनीय है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story