भारत

महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA आगे

Nil dhankar
23 Nov 2024 8:39 AM IST
महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA आगे
x

दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA आगे है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। सुबह 8:30 बजे EVM खुलीं। मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। शुरुआती रुझान में महायुति को भारी बढ़त दिख रही है। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में NDA गठबंधन (BJP+) 28 सीटों पर आगे है और INDIA ब्लॉक (JMM+) को 11 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

Next Story