भारत
महाराष्ट्र में बड़े अंतर से एनडीए की सरकार बनेगी : अरुण भारती
jantaserishta.com
23 Nov 2024 2:04 PM IST

x
पटना: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो रही है। नतीजों के शुरुआती रुझानों पर लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा है कि महाराष्ट्र में पूरी उम्मीद है कि हम लोग बड़े मार्जिन से वहां सरकार बनाने जा रहे हैं। झारखंड को लेकर के रुझान थोड़े लेट आने शुरू हुए हैं। हमें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। उसके बाद धीरे-धीरे सब कुछ साफ नजर आएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि झारखंड में भी हम लोगों को जीत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार उप चुनाव में भी हम आगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर अरुण भारती ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या कहते हैं, इससे हम लोगों को बहुत ज्यादा सरोकार नहीं होना चाहिए। जनता के बीच में कांग्रेसी जाते नहीं हैं। जनता की आवाज को उठाते नहीं हैं। मुख्यमंत्री जनता के बीच जा रहे हैं, अपने कामों को बता रहे हैं। जनता को पता चलना चाहिए कि उन्होंने क्या काम किया है, इसका स्वागत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह कहा जाना चाहिए कि अभी जनता के बीच जाकर जनता की आवाज को उठाइए। इन दिनों जिस तरह कांग्रेस खत्म होती जा रही है, आने वाले दिनों में कांग्रेस पूरी तरह देश से खत्म हो जाएगी।
पशुपति पारस की बैठक पर उन्होंने कहा कि कितने कार्यकर्ता आए हुए थे। आप लोगों ने संख्या देखी। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर लड़ने का दावा कर रहे हैं। उनके दो दिनों की मैराथन बैठक होने पर नतीजा निकलता है और फैसला आता है। सिर्फ कह देने से 243 सीटों पर हम चुनाव लड़ लेंगे, ऐसा नहीं होता। इसके लिए तैयारी भी चाहिए। ऐसी तैयारी तो हमें फिलहाल नहीं नजर आ रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





