भारत
14 नवंबर को भारी बहुमत के साथ बिहार में बन रही एनडीए सरकार: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
13 Nov 2025 12:01 PM IST

x
पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि 14 नवंबर को भारी बहुमत के साथ एनडीए सरकार वापसी कर रही है। बिहार भाजपा चीफ का यह बयान उस वक्त आया है, जब 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरण में संपन्न हो चुका है। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पटना में न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और राज्यभर के मतदाताओं ने चुनाव के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया है। बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास के परिणामस्वरूप एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बना रहा है।
उन्होंने वोटिंग प्रतिशत का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद बहुत कम देखने को मिलता है कि इतनी तादाद में वोटिंग हो। यह तस्वीर बिहार में देखने को मिली है। महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर वोटिंग की। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव का जिक्र किया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक भी जगह दोबारा चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। पूरे बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। यह दिखाता है कि सरकार के प्रति जनता को आस्था है। इसका मतलब है कि भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि डिजिटल योद्धा बैठक में चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी डिजिटल योद्धाओं को सम्मानित किया। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जो जन जागरण व संगठन सशक्तीकरण का कार्य किया है, वो सराहनीय है।
एक्स पोस्ट में बिहार भाजपा चीफ ने बाबू वीर कुंवर सिंह जी की जयंती पर नमन करते हुए लिखा, "{स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानायक को नमन। 1857 की प्रथम स्वाधीनता क्रांति के अमर सेनानायक, बिहार की वीरभूमि भोजपुर के गौरव बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारत माता की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





