भारत

बिहार में भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी: दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
27 Sept 2025 11:42 AM IST
बिहार में भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी: दिलीप जायसवाल
x
पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि गृह मंत्री शाह हर दिन 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और उन्हें चुनावी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रतिदिन दस जिलों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। शुक्रवार को बेतिया में उन्होंने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के करीब 300 कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद रात में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य कई मंत्री, सांसद और विधायक तथा कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
जायसवाल ने आगे कहा कि आज वे समस्तीपुर के सरायरांजन और अररिया के फारबिसगंज, जोगबनी के पास प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का जोश आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट दिखेगा। हमारे कार्यकर्ता दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को पांच साल बाद बिहार याद आया है। पिछले पांच वर्षों में वे राज्य नहीं आईं और अब चुनाव नजदीक आने पर अचानक उन्हें बिहार की याद आ गई। दिल्ली और पंजाब में जब बिहारी को गाली दी जाती है, तब प्रियंका गांधी ताली बजाती हैं। अब वे किस मुंह से बिहार की जनता के बीच आ रही हैं, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story