भारत
4 जून को एनडीए सरकार गिरने वाली है, पीएम मोदी घबराए हुए हैं: तेजस्वी यादव
jantaserishta.com
8 May 2024 3:21 PM IST

x
पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है। तेजस्वी पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि बिहार और देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है। तीसरे चरण के चुनाव में हम लोग बहुत अच्छे पोजीशन में हैं। चुनाव के पहले जो लोग कुछ और समझते थे वे लोग उंगली चबाने का काम कर रहे हैं। हम लोग पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में हैं कि 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है।
लालू यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई टिप्पणी पर तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी कब लालू यादव के खिलाफ नहीं बोलते हैं। पीएम मोदी दिन भर हम लोगों के खिलाफ बोलते रहते हैं। आप देखिए ना हमको दूसरे राज्य में जाकर गाली दे रहे हैं। वह घबराये हुए हैं, डरे हुए हैं, वो केवल झूठ बोलते हैं।
आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जातिगत जनगणना के बाद जो आरक्षण बढ़ाया है उसे नवमी सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया? पीएम मोदी देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के कथनी करनी में भारी अंतर है। प्रधानमंत्री जी को धर्मशास्त्र सीखना है। धर्म के साथ-साथ कर्म की भी बातें आप करें कि 10 साल आपने क्या किया, आपने बिहार के लिए क्या किया ?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





