भारत

Lok Sabha Election Result: रुझानों में एनडीए को मिला बहुमत, अमेठी से स्मृति ईरानी इतने हजार वोटों से पीछे, INDIA गठबंधन ने फुलाई बीजेपी की सांसें

jantaserishta.com
4 Jun 2024 10:24 AM IST
Lok Sabha Election Result: रुझानों में एनडीए को मिला बहुमत, अमेठी से स्मृति ईरानी इतने हजार वोटों से पीछे, INDIA गठबंधन ने फुलाई बीजेपी की सांसें
x
Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच कड़ी टक्कर के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA 272 के जादूई आंकड़े को पार कर गई है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी दोहरा शतक लगा चुका है। खास बात है कि उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। यहां समाजवादी पार्टी 30 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
अयोध्या सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 15 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। चंदौली से बीजेपी के महेंद्रनाथ पांडेय पीछे चल रहे हैं। मिर्जापुर सीट पर अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं।
हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। छह मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। तीन सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा 615, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल 1031 और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो 397 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं सुजनापुर से कांग्रेस कैप्टन रणजीत सिंह 1351 और गगरेट से राकेश कालिया 851 मतों से आगे हैं। लाहौल-स्पीति से निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकण्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 1354 मतों की बढ़त बना ली है।
उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट पर हेमा मालिनी 28 हजार वोटों से आगे हैं। पंजाब की बात करें तो बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिल रही है। यहां सात सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है। कोयंबटूर सीट से बीजेपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष अन्नामलाई पीछे चल रहे हैं। तुत्तिक्कुडि सीट से कनिमोई आगे चल रही हैं। तिरुवनंतपुरम सीट से बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर आगे और कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर सीट से संजीव बालियान आगे हैं।वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story