भारत

Lok Sabha Chunav Results: NDA तीसरी बार...बीजेपी बहुमत से दूर, एनडीए तोड़ने में जुटी कांग्रेस

jantaserishta.com
4 Jun 2024 12:20 PM IST
Lok Sabha Chunav Results: NDA तीसरी बार...बीजेपी बहुमत से दूर, एनडीए तोड़ने में जुटी कांग्रेस
x
Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है. अब तक रुझानों में बीजेपी बहुमत से दूर दिख रही है. ऐसे में कांग्रेस एक्टिव हो गई है और एनडीए के गठबंधन सहयोगियों को रिझाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने जेडीयू नेता से संपर्क साधा है. वहीं टीडीपी को भी इंडिया एलायंस में लाने की कवायद जारी है. खबर है कि केसी वेणुगोपाल ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश से बातचीत की है.
लोकसभा चुनवा के अब तक के रुझानों में एनडीए और इंडिया घठबंधन के बीच बहुत बड़ा अब गैप नहीं बचा है. एनडीए अभी 292 सीटों पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे है. अब किसकी सरकार बनेगी, इस पर पेच फंस गया है. क्योंकि भाजपा अभी अकेले अपने दम पर बहुमत के पास नहीं पहुंची है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. गांधीनगर सीट पर 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. 2019 में इस सीट पर 17 उम्मीदवार थे. वहीं, 2014 के चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story