भारत
एनडीए में जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
14 Oct 2025 10:50 AM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। एनडीए ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि एनडीए के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद आपसी सहमति से सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एनडीए के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद आपसी सहमति से सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया। सभी दलों ने मिलकर तय किया कि कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी और उसी के अनुसार सीटों की पहचान की गई। इस पहचान के बाद आपसी सहमति से तय किया गया कि किस सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।"
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फैसले को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उसके बाद सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। सभी दलों के लोग एक साथ हैं और किसी में कोई विवाद नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार शाम को भाजपा नेताओं का मंथन चला था, जिसमें सभी दलों के लोगों ने एक साथ बैठकर यह चिंहित किया कि किसी सीट पर कौन लड़ेगा, कैसे तैयारी की जाए और पिछले चुनाव में जो गलती हुई थी वह इस बार न देखने को मिले।
एनडीए के सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को भी भाजपा नेताओं का मंथन का दौर जारी है। इस दौरान सोमवार को बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं की करीब 5 घंटे तक बैठक चली थी। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शामिल हुए थे। बता दें कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव प्रस्तावित हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग है, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





