भारत
Lok Sabha Chunav Results: बिहार की 40 लोकसभा सीटों के रुझान में एनडीए आगे
jantaserishta.com
4 Jun 2024 10:16 AM IST

x
Lok Sabha Chunav Results: बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। प्रारंभिक रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त बना चुकी है। राज्य में वोटों की गिनती को लेकर 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमे 39 प्रत्याशी महिला हैं। आज ही कौन जीतेगा, उसका फैसला हो जाएगा। प्रारंभिक रुझानों में 29 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी 9 सीटों पर आगे है। कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
प्रारंभिक रुझान जो अब तक सामने आए हैं, उसके मुताबिक, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव राजद की मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं, जबकि गया से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी बढ़त बना ली है।
इसी तरह बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुरू में पिछड़ने के बाद अब आगे हो गए हैं। सिंह शुरुआती दौर में पीछे चल रहे थे। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सभी मतगणना केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी उम्मीदवार के जीतने के बाद कोई विजय जुलूस या मार्च निकालने पर पाबंदी रहेगी, जुलूस निकालने के पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।
Tagsलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव परिणामLok Sabha Election Result 2024Lok Sabha ElectionLok Sabha Election Result
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





