भारत
पुलवामा शहीदों की पत्नियों को लेकर NCW ने राजस्थान डीजीपी को लिखा पत्र
jantaserishta.com
9 March 2023 1:28 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की पत्नियां पिछले 10 दिनों से जयपुर में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इसको लेकर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि उन्होंने पुलवामा के शहीद जवानों की पत्नियों के प्रदर्शन और आरोपों के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी राजस्थान को व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखने और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ महिलाओं द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और हमले के आरोपों की जांच करने के लिए लिखा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में विस्तृत एटीआर से एनसीडब्ल्यू को अवगत कराने को भी कहा है।
बता दें कि नौकरी और मुआवजा के अलावा बलिदानियों की प्रतिमाएं बनवाना और उनके नाम पर गांवों के नाम रखना इन महिलाओं की प्रमुख मांगें हैं, जिसके लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
दरअसल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की पत्नियां पिछले 10 दिनों से अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। प्र्दशन पर बैठीं शहीदों की विधवाओं ने राजस्थान के राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। वहीं एक महिला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पीटा, उसके कपड़े फाड़े।
Tagsपुलवामाएनसीडब्ल्यूराजस्थान डीजीपीराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसPulwamaNCWRajasthan DGPRajasthanRajasthan NewsRajasthan Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





