भारत
बंद कमरे में महिला का शव मिलने का मामला, एनसीडब्ल्यू ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा
jantaserishta.com
12 Jan 2023 5:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-58 में एक महिला का शव खराब हालत में 6 दिन बाद बंद कमरे में मिला था। सोमवार रात हुई इस घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है। अब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तरप्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि इस घटना का उन्होंने संज्ञान लिया है और आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तरप्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने और आरोपी पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है। आयोग ने बताया कि पत्र की एक कॉपी गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है।
आयोग ने पुलिस को पूरे मामले की एक कार्यवाही रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है। गौरतलब है कि नोएडा में सोमवार रात को बंद कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस और परिजनों को शक है कि महिला का पति ही हत्या कर शव को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। 6 दिन बाद कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला के सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





