भारत
दिल्ली में कार से घसीटने से हुई लड़की की मौत पर एनसीडब्ल्यू ने संज्ञान लिया
jantaserishta.com
2 Jan 2023 4:37 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के कंझावला में कार से टक्कर के बाद लड़की की मृत्यु के मामले में संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर निर्धारित समय सीमा के अंदर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने को कहा है।
दरअसल, कंझावला में न्यू ईयर की रात एक लड़की कार के नीचे फंस गई थी। इसके बाद भी कार सवार युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी और लड़की 7-8 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। बाद में युवती की लाश नग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि पीड़ित लड़की के शव का पोस्टमार्टम भी अवश्य कराया जाए, ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसके साथ यौन शोषण तो नहीं हुआ।
इसके साथ ही आयोग ने पीड़िता की मां की ओर से लगाए गए आरोपों के सही पाए जाने पर प्राथमिकी में उनके अनुरूप धाराएं लगाने के लिए भी कहा है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक ट्वीट में कहा कि वे पुलिस आयुक्त के साथ इस मामले पर नजर रखे हुए हैं और इसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह से जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 4 बजे कंझावला मुख्य मार्ग पर नग्न अवस्था में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शरीर में हर जगह घसीटने के निशान थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





