भारत

बारिश से एनसीआर का मौसम सुहाना, कई इलाकों में बिजली गुल, VIDEO

jantaserishta.com
27 May 2023 9:45 AM IST
बारिश से एनसीआर का मौसम सुहाना, कई इलाकों में बिजली गुल, VIDEO
x

DEMO PIC 


नोएडा (आईएएनएस)| शनिवार सुबह जब लोग उठे, तो बारिश हो रही थी। इससे दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों का मौसम सुहाना हो गया, लोगों को गर्मी से निजात मिली है, पारे में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, नोएडा के कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल है। इसके चलते लोग सप्लाई वॉटर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। तेज चली हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली विभाग के तार टूट गए हैं और टेक्निकल फॉल्ट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में एक-दो दिन अभी इसी तरीके का मौसम बना रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी और पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई अन्य जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story