भारत

एनसीआर की हवा फिर जहरीली, निर्माण कार्यों पर रोक

jantaserishta.com
5 Dec 2022 10:21 AM IST
एनसीआर की हवा फिर जहरीली, निर्माण कार्यों पर रोक
x
नोएडा (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। इसीलिए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है और ग्रेप 3 के नियमों को लागू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा पूरे देश में प्रदूषण में तीसरे नंबर में है, वही एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर में प्रथम स्थान पर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 372 पर है। गाजियाबाद में 304 पर है। दोनों ही जगह प्रदूषण रेड जोन में दाखिल हो चुका है। दिल्ली में एक्यूआई 363 पर है और नोएडा में 320 है। सभी जगह पर प्रदूषण खतरे के निशान को पार कर चुका है। इसीलिए ग्रेप 3 के नियमों का को लागू कर दिया गया है। जल्द अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो फिर ग्रेप 4 के नियमों को लागू करना पड़ जाएगा। तब संस्थानों और स्कूलों को भी कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ेगा।
दरअसल इससे पहले भी जब दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई 400 के पास चला गया था तो ग्रेप 4 के नियमों को लागू किया गया था। सबसे बड़ी बात है कि वायु प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने के साथ-साथ कई और बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर इस प्रदूषण के चलते दिक्कत हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story