भारत
तेज हवाओं के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, शुरू होगा पारा चढ़ना
jantaserishta.com
17 March 2025 12:03 PM IST

x
नोएडा: एनसीआर में फिलहाल लोगों को अभी तेज गर्मी से निजात मिली हुई है। होली के एक दिन पहले और होली के एक दिन बाद भी हुई रिमझिम बरसात ने मौसम को सुहाना बना रखा है और भीषण गर्मी से लोग फिलहाल बचे हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद से अधिकतम और न्यूनतम पारे का बढ़ना शुरू होगा।
अगले हफ्ते में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 पहुंचने की संभावना है। मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, तो कभी सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंडी हवाओं के चलते मौसम में हुए बदलाव का असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। लेकिन उससे पहले दो दिनों तक फिलहाल तेज हवाओं के चलने से गर्मी का सामना कम करना पड़ेगा। 17 मार्च को भी अधिकतम पारा 32 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहेगा।
मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक 18 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके बाद 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा और न्यूनतम पारा बढ़ने लगेगा।
19 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 20 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना है। इस बढ़ते पारे की वजह से हो रही गर्मी और फिर अचानक आ रहे मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं।
लगातार पश्चिमी विक्षोभ में हो रही गड़बड़ी के कारण मौसम में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी होने के साथ-साथ सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





