भारत
हल्की धुंध और प्रदूषण की डबल मार झेल रहा एनसीआर, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
jantaserishta.com
30 Jan 2025 12:21 PM IST

x
नोएडा: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में फिलहाल कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा और ऊपर बढ़ेगा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है और वातावरण पूरी तरह से साफ रहेगा।
वहीं 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है और हल्की धुंध एनसीआर के लोगों को देखने को मिलेगी। इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की आशंका जताई है।
2 फरवरी को मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री होने की आशंका जताई गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन एनसीआर के लोगों का सामना हल्की बारिश से हो सकता है।
वहीं 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है और साथ ही तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं एनसीआर के लोगों के लिए अब बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर एक्यूआई औसतन 377 दर्ज किया गया है और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोग फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 258 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 251 दर्ज किया गया है। एक्यूआई में आई बढ़ोतरी के चलते एनसीआर के लोग फिलहाल एक बार फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





