NCR Gurugram: जीएमडीए को सीवर-पानी का 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया: नगर निगम गुरुग्राम

गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम ने सीवर-पानी बिल का 30 करोड़ रुपये गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को भुगतान कर दिया है। जीएमडीए का नगर निगम गुरुग्राम पर सीवर-पानी के बिल का अभी करीब 140.94 करोड़ रुपये बकाया है। जीएमडीए ने शेष पैसे नगर निगम को जल्द देने को कहा है।
शहर में पानी की सप्लाई बसई और चंदू बुढ़ेरा में पानी शोधन संयंत्र से होती है। दोनों संयंत्रों से शहर में करीब 570 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। इन संयंत्रों से शोधित पानी पर पूरे शहर में मास्टर लाइनों से नगर निगम के बूस्टिंग स्टेशनों तक पहुुंचता है। इसके बाद कॉलोनियों और सेक्टरों में नगर निगम पानी की सप्लाई करता है। वहीं, सीवर शोधन संयंत्रों का भी रखरखाव जीएमडीए के पास है। जीएमडीए के अनुसार सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक से नगर निगम ने पानी-सीवर का बिल 191.76 करोड़ रुपये था। हालांकि नगर निगम ने बीच में 20.83 करोड़ रुपये दिया था। जीएमडीए का करीब 170.93 करोड़ बकाया था। इस पर नगर निगम ने हाल के दिनों में करीब 30 करोड़ का भुगतान कर दिया है। अब जीएमडीए का करीब 140.94 करोड़ बकाया है। पिछले सप्ताह सीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम के सामने शेष सीवर-पानी बिल का मामला रखा गया। नगर निगम से जल्द भुगतान करने को कहा गया है।





